October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के अयोध्या प्रसाद पाण्डेय को पीएच.डी., मक्का में संकरण क्षमता पर शोध।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के शोधार्थी डॉ. अयोध्या प्रसाद पाण्डेय को मक्का में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्य के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

उन्होंने “मक्का में मात्रात्मक एवं गुणात्मक लक्षणों के लिए डायलिल विश्लेषण द्वारा हेटेरोसिस का अध्ययन” विषय पर शोध किया। शोध में मक्का की विभिन्न आनुवंशिक सामग्रियों का अध्ययन करते हुए हेटेरोसिस, संकरण क्षमता एवं उपयोगी संकरों की पहचान की गई। शोध कार्य डॉ. बृन्दावन सिंह के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। 18 जुलाई को आयोजित मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक प्रो. (डॉ.) आर.पी. जोशी ने शोध कार्य की सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp