November 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के 30 डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल विद्यार्थियों ने सीटीआई जबलपुर में पूर्ण किया पाँच दिवसीय प्रशिक्षण।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डिप्लोमा अंतिम वर्ष के 30 विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के अंतर्गत सी टी आई सेंट्रल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट जबलपुर में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्युत वितरण प्रणाली, विद्युत उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव, सब-स्टेशन कार्यप्रणाली, विद्युत सुरक्षा तथा बिजली वितरण से संबंधित व्यावहारिक तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली एवं विद्युत क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया।इस अवसर पर श्री एस.के. गिरिया, सीजीएम ट्रेनिंग एवं श्री के.बी. थापा, उप प्रबंधक ट्रेनिंग,

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को विद्युत वितरण क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए सीटीआई जबलपुर के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारपरक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp