November 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत आमापाली-बायसी मंडल में जन चौपाल संवाद आयोजित, विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा देशभर में संचालित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ के आमापाली-बायसी मंडल में मंडल स्तरीय ‘जन चौपाल–संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया।


इस दौरान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। विधायक श्री राठिया ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामदयाल राठिया सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp