कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा!
1 min read
जांजगीर-चांपा। जिले के थाना सारागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमरीद में कैसियो बाजा छूने की मामूली बात पर हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी को आजीवन कारावास एवं 5,000 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई 2025 को आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी का बच्चों द्वारा कैसियो बाजा छूने की बात को लेकर मृतक मनहरण घिरही के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लकड़ी के फट्टे से मनहरण के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनहरण की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना से मिली सजाइस प्रकरण में थाना सारागांव में पदस्थापना के दौरान निरीक्षक सावन कुमार सारथी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी विवेचना की। उन्होंने घटनास्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी की गिरफ्तारी की तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
पूर्व के मामलों में भी दिलाई जा चुकी है कठोर सजापुलिस के अनुसार, निरीक्षक सावन कुमार सारथी की उत्कृष्ट विवेचना के परिणामस्वरूप पूर्व में भी थाना सारागांव के हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वहीं, नशीली कोडीन कफ सिरप के मामले में तीन आरोपियों को 14-14 वर्ष के कठोर कारावास तथा रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले तीन आरोपियों को भी 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
पुलिस की प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के बेहतर संकलन और न्यायालय में मजबूत पैरवी से गंभीर अपराधों में आरोपियों को कठोर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।
Subscribe to my channel