November 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में आज सजेगी ‘जन चौपाल-संवाद’ की चौपाल, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को मिलेगी नई धार

1 min read
Spread the love


14 नवंबर को कोदवारीपारा सामुदायिक भवन में होगा मंडल स्तरीय आयोजन, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

ग्राम सिसरिंगा में आयोजित कार्यक्रम का एक दृश्य


धरमजयगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा देशभर में संचालित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा मंडल स्तर पर जन चौपाल-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 14 नवंबर, शनिवार को धरमजयगढ़ मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक-14 स्थित कोदवारीपारा सामुदायिक भवन में दोपहर 3:30 बजे मंडल स्तरीय ‘जन चौपाल-संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी नीलाम्बर सिंह राठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम में लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदाता सूची की पारदर्शिता और वोट की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ कांग्रेस के अभियान को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिए जाने की तैयारी है। इसके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष प्रधान ने धरमजयगढ़ मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp