November 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

​”परंपरा का मान, स्नेह का पैगाम: पीले चावल देकर सांसद राधेश्याम राठिया ने घर-घर पहुँचाया जनजातीय गौरव दिवस का आमंत्रण”

1 min read
Spread the love

​

धरमजयगढ़
क्षेत्र में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं भव्य जनजातीय सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ अब अंतिम चरण में और काफी तेज हो गई हैं। इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन सहित देश भर से कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि धरमजयगढ़ की पावन धरती पर पहुंचेंगे।
​इसी महत्वपूर्ण कड़ी में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए जनजातीय समाज के प्रमुखों, सामाजिक प्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात की। सांसद ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति के अनुरुप उन्हें ‘पीला चावल’ भेंट कर सम्मेलन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।


​परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम
​सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि वे इस महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराएं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान और महापुरुषों का बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
​स्वाभिमान और अस्मिता का प्रतीक
​सांसद ने जोर देकर कहा कि ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सम्मान, अस्मिता और गौरवशाली इतिहास को नमन करने का पावन अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का यह बेहतरीन मंच है। 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में देश भर के दिग्गजों की उपस्थिति में होने वाला यह सम्मेलन जनजातीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सहभागिता का एक नया अध्याय लिखेगा।
​इस दौरान सांसद श्री राधेश्याम राठिया के साथ दुर्गा प्रसाद राठिया (केंद्रीय अध्यक्ष, राठिया चंद्रवंशी कंवर समाज), केंद्रीय महासचिव जनक राम राठिया, बालाराम राठिया गौटिया, रघुराम राठिया सहित जनजातीय समाज के कई गणमान्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिन्होंने घर-घर जाकर इस आयोजन के लिए जन-जागरण किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp