November 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पीले चावल देकर सांसद राधेश्याम राठिया ने दिया जनजातीय गौरव दिवस का न्योता, घर-घर और दुकानों तक पहुंचा आमंत्रण !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस एवं भव्य जनजातीय सम्मेलन को लेकर धरमजयगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने 14 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए आदिवासी परंपरा के अनुरूप पीले चावल देकर लोगों को आत्मीय निमंत्रण दिया।
सांसद राधेश्याम राठिया ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 एवं 02, कोदवारीपारा और बेहरापारा में पहुंचकर घर-घर लोगों से मुलाकात की और उन्हें पीले चावल भेंट कर 15 नवंबर के आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान जनसंपर्क का दायरा केवल घरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में छोटी-बड़ी दुकानों, व्यापारियों और ठेले-गुमटी संचालकों तक पहुंचकर उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया।


इस जनसंपर्क अभियान में सांसद राधेश्याम राठिया सहित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, भाजपा नेता टार्जन भारती, जगदीश सरकार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी , युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल एवं पार्षद नरेश राठिया सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्त्ता भी साथ रहे। सभी ने विभिन्न मोहल्लों और व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रियता के साथ लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।


सांसद राधेश्याम राठिया ने लोगों से अपील की कि 15 नवंबर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं जनजातीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, स्वाभिमान, अस्मिता और ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए यह दिवस समाज की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।


पीले चावल देकर घर-घर निमंत्रण देने की यह पहल जनजातीय परंपरा और आत्मीयता से जुड़ी है। सांसद के इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आयोजन का आमंत्रण मोहल्लों से लेकर बाजारों तक पहुंचाया गया, ताकि जनजातीय गौरव दिवस का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

नाच नाच कर निमंत्रण देते हुये पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp