Recent Posts

November 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

लंबित DA और पटवारी साथियों के समर्थन में धरमजयगढ़ में कर्मचारियों का शंखनाद, आज शाम निकलेगी महा रैली !

1 min read
Spread the love



दुर्गा पंडाल से शुरू होगा आंदोलन, नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शासन तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज


धरमजयगढ़ – लंबित महंगाई भत्ता (DA) सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और पटवारी संघ के साथ कथित अन्याय के विरोध में धरमजयगढ़ के शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई धरमजयगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति एवं अंतिम कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में बुधवार को व्यापक एकजुटता के साथ महा रैली निकालकर शासन तक अपनी मांगों को पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार, आंदोलन का आगाज बुधवार शाम 4:30 बजे स्थानीय दुर्गा पंडाल से होगा, जहां ब्लॉक के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे। सभा के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से महा रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शासन के समक्ष कर्मचारियों की मांगों और नाराजगी को पहुंचाया जाएगा।
कर्मचारियों के आंदोलन का प्रमुख मुद्दा लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ता (DA) है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के लगातार बढ़ते दबाव के बीच समय पर महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पटवारी साथियों के साथ हो रही प्रशासनिक कार्रवाई एवं कथित मानसिक प्रताड़ना के विरोध में भी फेडरेशन ने एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।
फेडरेशन ब्लॉक इकाई ने ब्लॉक के समस्त शासकीय सेवकों से आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि कर्मचारी हितों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता जरूरी है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह रैली केवल मांगों को प्रस्तुत करने का माध्यम नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए सामूहिक आवाज बुलंद करने का प्रयास है।
बुधवार शाम दुर्गा पंडाल से निकलने वाली इस महा रैली को लेकर कर्मचारियों में उत्साह और आक्रोश दोनों दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की यह एकजुट आवाज शासन तक पहुंचने के बाद उनकी लंबित मांगों पर क्या असर डालती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp