Recent Posts

November 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम कोहका में महिलाओं को मिला कानूनी अधिकारों का मार्गदर्शन, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 18 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत कोहका में बुधवार को दोपहर 2:30 बजे कानूनी मार्गदर्शन केंद्र एवं दलित अधिकार अभियान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कानूनी जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न तथा उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रियंका दीदी ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाओं का सामना करने पर महिलाओं को चुप रहने के बजाय कानूनी सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कानून के माध्यम से उपलब्ध अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जानकारी देना रहा।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि हेमंत कुमार खटकर, बिहान समूह की FLCRP श्रीमती द्रोण खटकर, सक्रिय महिला पूजा बंजारे, बबीता खांडेकर, राजकुमारी खटकर, पंच लक्ष्मीन बाई रात्रे, शंकर लाल जांगड़े, श्याम सुंदर कुर्रे, राजकुमार जांगड़े एवं बालगोविंद खटकर सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दलित अधिकार अभियान संगठन से सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत रत्नाकर एवं कानूनी मार्गदर्शन केंद्र की न्याय मित्र श्रीमती रंजना रत्नाकर की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि कानून की जानकारी ही अपने अधिकारों की रक्षा और न्याय प्राप्त करने की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को जागरूक बनाकर ही समाज में हिंसा एवं भेदभाव के खिलाफ सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

आयोजक: कानूनी मार्गदर्शन केंद्र एवं दलित अधिकार अभियान संगठन, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp