डॉ. राजबीर सिंह गौर को पीएच.डी., भारतीय सरसों की उपज पर आनुवंशिक अध्ययन।
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के शोधार्थी डॉ. राजबीर सिंह गौर को भारतीय सरसों में महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “भारतीय सरसों में उपज एवं उसके घटक लक्षणों के लिए आनुवंशिक विश्लेषण एवं संयोजन क्षमता का अध्ययन” विषय पर शोध किया। अध्ययन में भारतीय सरसों की बीज उपज और उसके प्रमुख घटक लक्षणों के आनुवंशिक विश्लेषण तथा संयोजन क्षमता का परीक्षण किया गया। शोध कार्य डॉ. बृन्दावन सिंह के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। 18 जुलाई को आयोजित मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक प्रो. (डॉ.) आर.पी. जोशी ने शोध निष्कर्षों को कृषि एवं फसल सुधार के लिए उपयोगी बताया।
Subscribe to my channel