Recent Posts

July 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नैक मान्यता प्राप्त ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि

1 min read
Spread the love


सतना। नैक मान्यता प्राप्त ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. सुंदरम खरे, उनके शोध-निर्देशक डॉ. समित कुमार तथा सह-शोधकर्ता डॉ. दिनेश मिश्रा एवं डॉ. सी.पी. सिंह का शोध विश्वप्रसिद्ध प्रकाशन संस्था एल्सेवियर की क्यू-1 श्रेणी की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका नेक्स्ट मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ है। यह शोध पत्रिका ईएससीआई एवं स्कोपस में अनुक्रमित है तथा इसका प्रभावांक 4.7 है।


शोध में जाइलन आधारित पीएच-संवेदनशील हाइड्रोजेल का सफल संश्लेषण एवं भौतिक-रासायनिक परीक्षण किया गया। अध्ययन में जाइलन एवं ऐक्रेलिक अम्ल के 1:2 अनुपात से तैयार हाइड्रोजेल सर्वाधिक प्रभावी पाया गया,

जिसने औषधि वहन तथा नियंत्रित एवं लक्षित औषधि विमोचन की उत्कृष्ट क्षमता प्रदर्शित की।

यह शोध भविष्य में दीर्घकालिक एवं लक्षित औषधि वितरण प्रणाली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर डॉ. सुंदरम खरे, डॉ. समित कुमार, डॉ. दिनेश मिश्रा एवं डॉ. सी.पी. सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp