November 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सीजीएसएसबी तृतीय श्रेणी के 1703 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर , ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू​

1 min read
Spread the love


​
छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत सीजीएसएसबी तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसके तहत कुल 1703 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर मिल रहा है।


​
सहायक ग्रेड-03 के 1206 पद, सहायक उप निरीक्षक जिला इकाई संवर्ग के 279 पद, पंजीयन लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक सामान्य शाखा के 40 पद, शीघ्रलेखक उप-निरीक्षक के 34 पद, शीघ्रलेखक हिंदी के 30 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद, शीघ्रलेखक द्विभाषी के 13 पद और शीघ्रलेखक अंग्रेजी के 03 पद शामिल हैं।
​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक सूचना के अनुसार तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp