November 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट की लिंक कोर्ट सुविधा की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ में एडीजे न्यायालय के लिंक कोर्ट संचालन तथा अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय की लिंक कोर्ट सुविधा शुरू करने की मांग को कर आज अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों से विरत रहकर एकजुटता का परिचय दिया।
अधिवक्ता संघ का यह सांकेतिक आंदोलन क्षेत्र में न्यायिक एवं राजस्व संबंधी सुविधाओं के विस्तार की मांग को प्रमुखता से सामने लाने की दिशा में एक पहल माना जा रहा है। अधिवक्ताओं की मांग है कि धरमजयगढ़ में एडीजे कोर्ट और अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट की लिंक कोर्ट व्यवस्था संचालित होने से क्षेत्र के पक्षकारों एवं आम नागरिकों को न्यायालयीन कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों तक जाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी।
एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से अधिवक्ता संघ ने अपनी मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp