November 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, मांगें पूरी होने तक साथ निभाने का दिया भरोसा

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – पटवारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने के लिए आज धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हड़ताल स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पटवारी संघ के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं के प्रति एकजुटता जाहिर की।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पटवारी संघ की सभी जायज मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करना शासन की जिम्मेदारी है। उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। कांग्रेसजनों ने भरोसा दिलाया कि जब तक पटवारी संघ की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पार्टी उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी।


इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पटवारी संघ के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए शासन से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp