Recent Posts

July 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमजयगढ़ द्वारा ” नो प्लास्टिक अभियान ” जागरूकता रैली का आयोजन

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ के ईको क्लब द्वारा आज “नो प्लास्टिक अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ”, “पेपर बैग अपनाओ, प्रकृति को मुस्कुराओ”, “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों का उत्साह एवं अनुशासन आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा सभी से प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की गई।

इस अभियान को सफल बनाने में ईको क्लब के शिक्षक प्रभारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु पीएम श्री सेजेस, जिला रायगढ़ के सभी ईको क्लब प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। उसी योजना के अनुसार आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को जनजागरूकता रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि “यदि हम आज प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएँगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान कर सकेंगे।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp