Recent Posts

November 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों अजय कुमार सोनी ने ग्रहण किया एकेएस विश्वविद्यालय का शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

1 min read
Spread the love

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ युवा संवाद ‘इमर्जिंग मध्यप्रदेश’ में मिला सम्मान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और रोजगारोन्मुखी प्रयासों को मिली पहचानसतना। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचारपरक शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने के प्रयासों के लिए एकेएस विश्वविद्यालय, सतना को शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों विश्वविद्यालय की ओर से श्री अजय कुमार सोनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। 27 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ युवा संवाद ‘इमर्जिंग मध्यप्रदेश’ के मंच पर मिला यह सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है।‘इमर्जिंग मध्यप्रदेश’ विषय पर आयोजित यह संवाद सामाजिक विकास, व्यवसाय, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का उत्सव मनाने तथा प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सहभागिता रही।

इसी प्रतिष्ठित मंच पर एकेएस विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।एकेएस विश्वविद्यालय शिक्षा को उद्योग, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक विकास से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुभव, शोध और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बदलती तकनीक और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों की दक्षता विकसित करने के लिए कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारक बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और रोजगार सृजन में सक्षम बनाना है।विश्वविद्यालय को प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान पर कुलाधिपति श्री बी.पी. सोनी, प्रो चांसलर श्री अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी.ए. चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रो. आर.एस. त्रिपाठी सहित समस्त संकायों के डीन, निदेशकों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं सुरक्षा विभाग के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने इसे विश्वविद्यालय की सामूहिक शैक्षणिक प्रतिबद्धता, टीम भावना और निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया।उल्लेखनीय है कि एकेएस विश्वविद्यालय को इससे पूर्व भी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों प्राप्त यह सम्मान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को नई पहचान देने के साथ गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और भविष्यपरक शिक्षा के संकल्प को और मजबूत करेगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय होने के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा भी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp