अंतिम तिथि सिर पर, सर्वर ठप! परीक्षा फॉर्म के लिए भटक रहे शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी !
1 min read

4 नवंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, तकनीकी अव्यवस्था के बीच विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता

धरमजयगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय का ऑनलाइन पोर्टल इन दिनों विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 नवंबर निर्धारित है, लेकिन पोर्टल में तकनीकी समस्या और मोबाइल पर OTP नहीं आने के कारण छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विद्यार्थियों के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान OTP प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके चलते बार-बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अंतिम तिथि बेहद नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों में चिंता बढ़ती जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि समस्या के समाधान और मार्गदर्शन के लिए विश्वविद्यालय से संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के संबंधित नंबरों पर फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में तकनीकी समस्या से जूझ रहे विद्यार्थियों को न तो ऑनलाइन पोर्टल से राहत मिल रही है और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन से कोई मार्गदर्शन मिल पा रहा है।
अब विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि OTP और सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। साथ ही अंतिम तिथि तक तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी केवल तकनीकी अव्यवस्था के कारण परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रह जाए।
Subscribe to my channel