October 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

65 वर्ष की उम्र, युवा जोश और दूसरा स्थान—डॉ. घनश्याम गुप्ता की प्रेरक उपलब्धि

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 26 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने 65 वर्ष की उम्र में सतना हाफ मैराथन-2026 की 10 किलोमीटर युवा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रेरक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से ग्रामोदय विश्वविद्यालय गौरवान्वित हुआ है।

पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा सेवा न्यास, सतना द्वारा श्रीमती शांति मिश्रा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 25 अक्टूबर को आयोजित इस सातवें मैराथन आयोजन में 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गईं। इनमें देश के 27 प्रांतों के लगभग 5,000 धावकों ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय के ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग में प्राध्यापक डॉ. गुप्ता को छात्र जीवन से ही दौड़ने का शौक रहा है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स चैंपियन, कलर तथा सार्क देशों की क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सतना हाफ मैराथन-2021 में भी उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था।

डॉ. गुप्ता का कहना है कि दौड़ना उनका शौक है। अपनी सक्रियता से वे विशेष रूप से युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि जज्बा ऊंचा हो और संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है। मैराथन आयोजन का उद्देश्य भी युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जगाना और समाज को स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp