पलारी रेलवे स्टेशन पर ‘महाआंदोलन’ की चेतावनी: 50 दिन का अल्टीमेटम, वरना थमेगी ट्रेनों की रफ्तार!
1 min read

पलारी: रेलवे प्रशासन की नींद उड़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पलारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव (Stoppage) की मांग को लेकर स्थानीय जनता और संघर्ष समिति ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है।
आज आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सीधे डीसीएम (DCM) सर को एक तीखा ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में सिर्फ मांगें नहीं हैं, बल्कि रेलवे प्रशासन को हिलाकर रख देने वाला एक अल्टीमेटम भी शामिल है।
🔥 “50 दिन में मांग पूरी करो, वरना…”
ज्ञापन में साफ और कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई है कि अगर अगले 50 दिनों के भीतर पलारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी नहीं मिली, तो क्षेत्र की जनता शांत नहीं बैठेगी। ग्रामीणों और समिति के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन उनकी सालों पुरानी जायज मांग को लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिससे अब सब्र का बांध टूट चुका है।

⚠️ पलारी स्टेशन पर ‘उग्र आंदोलन’ की आहट!
आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा है कि समय सीमा खत्म होते ही पलारी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद से ही रेलवे महकमे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्र बताते हैं कि यदि यह आंदोलन हुआ, तो रेल यातायात पूरी तरह चरमरा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी खुद रेलवे प्रशासन की होगी।
अब देखना यह होगा कि रेलवे के आला अधिकारी इस 50 दिन के अल्टीमेटम को गंभीरता से लेते हैं या फिर पलारी स्टेशन पर आक्रोश का कोई बड़ा धमाका होने का इंतजार करते हैं!
जिला ब्यूरो चीफ़
उद्घोष समय न्यूज
प्रभात ठाकुर
Subscribe to my channel