October 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कोहका में तोड़फोड़ और ईंट फेंकने से दहशत, शांति व्यवस्था के लिए दलित अधिकार अभियान संगठन ने मांगी पुलिस पेट्रोलिंग!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 28 अक्टूबर 2026। विकास खण्ड पामगढ़ के ग्राम कोहका में पिछले कुछ दिनों से तोड़फोड़ और घरों में ईंट फेंकने की घटनाओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दलित अधिकार अभियान संगठन कोहका ने पहल करते हुए पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने शिवरीनारायण थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर गांव में *शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक नियमित पुलिस पेट्रोलिंग* कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि नियमित पेट्रोलिंग से ऐसी असामाजिक घटनाओं पर रोक लगेगी और गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

आवेदन सौंपने के दौरान दलित अधिकार अभियान संगठन कोहका के अध्यक्ष इतवारी लाल खटकर, उपाध्यक्ष भूपेश कुर्रे, शाहिल कुर्रे तथा सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत रत्नाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से गांव में शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

*रिपोर्ट – नरेश भार्गव, जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा, उदघोष समय न्यूज़*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp