बलौदा में गणेश विसर्जन और जमीन विवाद पर मारपीट: 7 आरोपी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट समेत सख्त कार्रवाई!
1 min read
जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद और जमीन संबंधी झगड़े में हुई मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर जातिगत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्कों से चोट पहुंचाने के आरोप हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने तीनों मामलों में तेजी से कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
गणेश विसर्जन के दौरान विवाद:
ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान हुए झगड़े में नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर उर्फ लाल बरेठ, उकेश साहू और रामेश्वर साहू पर जातिगत गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप है।
जमीन विवाद में मारपीट:
वहीं ग्राम कोरबी में जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुपेत दास मानिकपुरी पर भी जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
इन शिकायतों पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 464/2026, 473/2026 और 474/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
- उकेश साहू (35 वर्ष)
- रामेश्वर साहू (36 वर्ष)
- नितेश बरेठ (30 वर्ष)
- प्रभाकर यादव (24 वर्ष)
- अनुपम यादव (24 वर्ष)
- भुवनेश्वर लाल बरेठ (27 वर्ष)— सभी निवासी पहरिया, थाना बलौदा
- सुपेत दास मानिकपुरी (42 वर्ष), निवासी कोरबी, पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
Subscribe to my channel