Recent Posts

October 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा एक्शन!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर 2026। रानी रोड स्थित थाना चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डरा-धमका रहे एक व्यक्ति को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार (26 अक्टूबर 2026) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति थाना चौक के पास तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा है और राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान कमलेश कुमार देवांगन (46), निवासी रानी रोड, चांपा के रूप में हुई। हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज पेश न कर पाने पर पुलिस ने तलवारनुमा लोहे के धारदार हथियार को जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान और थाना चांपा के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp