राघव प्रयाग घाट पर अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का अंतिम दिन, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
1 min read

एंकर – धर्मनगरी चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


उत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत किया। अंतिम दिन उज्जैन की विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति द्वारा सीता स्वयंवर, श्रीराम का अयोध्या आगमन पर स्वागत, सीता हरण, लंका में सीता, श्रीराम-रावण युद्ध, रावण वध, विभीषण का राज्याभिषेक तथा श्रीराम के राज्याभिषेक सहित रामायण के कई प्रमुख प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई।


कलाकारों ने अपनी कला और अभिनय के माध्यम से रामायण की गौरवशाली परंपरा को मंच पर उतारा। अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के आयोजन से चित्रकूट की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा मिली। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आयोजित इस उत्सव ने श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया।



Subscribe to my channel