Recent Posts

September 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजनकुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने कहा वर्तमान शिक्षक के लिए शैक्षिक तकनीक एवं AI का ज्ञान आवश्यक

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 5 सितंबर 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय अंतर्गत शिक्षा विभाग में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में आईटीईपी के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्याम सिंह गौर ने शिक्षक दिवस के औचित्य तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने जयशंकर प्रसाद की कविता से अपने उद्बोधन का प्रारंभ करते हुए कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों के लिए शैक्षिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज्ञान आवश्यक हो गया है। उन्होंने प्राचीन एवं वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका की तुलना करते हुए कहा कि तकनीकी परिवर्तन के साथ शिक्षक को भी निरंतर स्वयं को अद्यतन करना होगा।
कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कपिल देव मिश्र ने ‘शिक्षक’ और ‘टीचर’ शब्द की व्याख्या करते हुए शिक्षक की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डाला और भावी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरिशंकर कुशवाहा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को हमेशा अपने से आगे देखना चाहता है। विद्यार्थी अपने शिक्षक के कंधों पर बैठकर आगे बढ़ता है। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सूर्यकांत चतुर्वेदी ने पूर्व एवं वर्तमान शिक्षण व्यवस्था की तुलना करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. देवेंद्र पाण्डेय ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रो. नीलम चौरे एवं प्रो. अजय आर. चौरे ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रो. प्रज्ञा मिश्रा ने कविता पाठ से उपस्थित जनों को भावविभोर किया, जबकि प्रो. ललित कुमार सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। दूरवर्ती शिक्षा एवं सतत शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. उमेश शुक्ला ने बाढ़ राहत कार्यों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए सक्रिय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन
आईटीईपी पाठ्यक्रम के छात्र विशाल डांगी ने किया। शिक्षक दिवस समारोह के आयोजन में आईटीईपी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्याम सिंह गौर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp