October 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: मवेशी तस्करी के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी एक को भेजा जा चुका है जेल!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में पहले ही 7 भैंसी और 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशी जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना 6 अक्टूबर 2026 की है। मुखबिर सूचना के आधार पर पता चला था कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारपीट करते हुए और बिना चारा-पानी के ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर हांक रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामसागर को डोंगाकोहरौद में पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। उस पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसके बाद फरार चल रहे दो अन्य आरोपी—सरोज कुमार यादव (54 वर्ष, निवासी कोसा) और तुम्मन यादव (21 वर्ष, निवासी बोरसी)—को भी मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उन्हें भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी:

निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी (थाना पामगढ़), प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp