October 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सामान चमकाने के बहाने लाखों के गहने पार, आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र में जालसाजों द्वारा गहने चमकाने के बहाने सोने के लाखों के जेवर पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रभावित पक्ष ने बताया कि अचानक हुए इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को इस मामले की विधिवत सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए नाकाबंदी कर आरोपियों के धरपकड़ की कवायद तेज कर दी है।

इस संबंध में प्रभावित पक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक़ बुधवार को नगर के बेहरापारा में स्थित उनके निजी निवास में सुबह दस से ग्यारह बजे के आसपास दो अज्ञात लोग पहुंचे। उन्होंने साबुन के प्रचार के बहाने पहले पायल और तांबे के अन्य सामान चमकाकर महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया फ़िर सोने के गहनों की सफाई करने की बात पर गृहणी महिला ने सोने के जेवरों को लाकर उसे दिया। जिसके बाद अज्ञात शख्स ने महिला से पानी गर्म कर लाने को कहा। जैसे ही गृहणी महिला पानी गर्म करने के लिए अंदर गई वैसे ही दोनों लाखों के सोने का गहना लेकर वहां से चंपत हो गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp