August 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र वासिद खान ने हासिल किए माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल के अंतरराष्ट्रीय एआई प्रमाणन

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष बी.टेक. (सीएसई) एआई/एमएल के छात्र वासिद खान ने माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एआई प्रमाणन हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वासिद ने माइक्रोसॉफ्ट प्रमाणित : एज्योर एआई इंजीनियर एसोसिएट तथा ओरेकल एजेंटिक एआई प्रमाणित फाउंडेशन एसोसिएट प्रमाणन प्राप्त किए हैं।


दोनों प्रमाणन वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनके माध्यम से वासिद ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, क्लाउड एआई सेवाओं तथा आधुनिक एजेंटिक एआई तकनीकों में अपनी तकनीकी दक्षता प्रमाणित की है। यह उपलब्धि उनके तकनीकी ज्ञान, निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे प्रमाणन विद्यार्थियों को वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का उद्योग-प्रासंगिक तकनीकी कौशल विकसित करना विश्वविद्यालय की गुणवत्ता आधारित शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वासिद खान की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, कंप्यूटर संकाय के डीन डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह तथा कंप्यूटर संकाय के समस्त शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp