October 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विश्व वाणिज्य दिवस पर एकेएस विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love


सतना। विश्व वाणिज्य दिवस की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के वाणिज्य विभाग ने ‘करियर इन कॉमर्स’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. धीरेंद्र ओझा ने संचालन व स्वागत किया। प्रो. डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने वाणिज्य को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया, जबकि डॉ. असलम सईद ने नई शिक्षा नीति-2020 पर प्रकाश डाला। सीए हिमांशु अग्रवाल, सीए भूमिका अग्रवाल, सीए अंजलि अग्रवाल,

सीए प्रिया कापड़ी, सीए निर्मल सोनी, सीए संजय सिंघाई जैन तथा मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त आयकर श्री राकेश समदरिया ने विद्यार्थियों को करियर, स्टार्टअप, उद्यमिता और व्यावसायिक नैतिकता पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. विपुल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीएस बालेश शुक्ला, सचिन प्रताप सिंह, विनीत कुमार पांडे, श्रीकृष्ण झा, विपिन सोनी, शिवम पांडे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp