October 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान प्रतियोगिता में एकेएस विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान

1 min read
Spread the love


सतना, 3 अगस्त। माय भारत केंद्र के तत्वावधान में स्थानीय शासकीय इंदिरा कन्या महाविद्यालय, सतना में आयोजित जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत युवा अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विश्वविद्यालय के 22 सदस्यीय दल ने लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, कविता लेखन एवं रील निर्माण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


लोकगीत प्रतियोगिता में श्री प्रियेश झा, श्री ऋषभ त्रिपाठी एवं श्री आशुतोष सोनी के कुशल नेतृत्व में राखी, मनीष, जागृति, श्रेयस, सोनाली, शिवेश, सुमित, राजन एवं सुमित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फैकल्टी ऑफ लॉ के एडवाइजर श्री सूर्यनाथ सिंह गहरवार, सॉफ्ट स्किल विभागाध्यक्ष श्री अमरप्रीत सलूजा तथा डॉ. शुभ्रा मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रा दिव्या तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम तथा छात्रा अनुपमा पटनहा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। छात्र सात्विक मांझी ने कविता लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक निदेशालय के समन्वयक श्री बालकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर माननीय प्रतिकुलाधिपति इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलगुरु प्रो. बी. ए. चौपाड़े, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन श्री बृजेंद्र कुमार सोनी तथा सांस्कृतिक निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक मिश्रा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp