July 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।


कार्यक्रम के मुख्य मंच पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रो. जी. सी. मिश्रा तथा इंजी. आर. के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा, ज्ञान और संस्कार प्रदान करने वाले मार्गदर्शक होते हैं।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों एवं सदस्यों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. दीपक मिश्रा ने किया। आयोजन के सफल संचालन में यूसीडीसी समन्वयक इंजी. मधुलिका सिंह, इंजी. शीलेन्द्र उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, गरिमा सिंह एवं सीमा द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। गेम्स के कार्यक्रमों का संचालन शिवम पांडेय ने किया।
समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन का वातावरण गुरु वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp