Recent Posts

September 14, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चित्रकूट में डिवाइडर निर्माण पर उठे सवालरास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट –  नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित रजौला बिजली पावर हाउस के पास सड़क के बीच बने डिवाइडर को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के दूसरी ओर आने-जाने के लिए पहले से एक निर्धारित मार्ग (कट) बना हुआ था, जिसे 28 जुलाई 2026 को बंद कर दिया गया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मार्ग बंद होने से स्कूली छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और आसपास के रहवासियों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें लंबी दूरी तय कर दूसरे स्थान से सड़क पार करनी पड़ रही है, जिससे समय के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
रहवासियों ने मांग की है कि यदि तकनीकी या सुरक्षा कारणों से मार्ग बंद किया गया है तो संबंधित विभाग इसकी जानकारी सार्वजनिक करे। यदि ऐसा कोई कारण नहीं है, तो आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व की तरह आवागमन का रास्ता पुनः खोला जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp