Recent Posts

July 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खांडा में हुआ सघन वृक्षारोपणप्रति वर्ष पांच पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का लिया संकल्प

1 min read
Spread the love

यशपाल जाट अनुपपुर

अनूपपुर/जैतहरी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खांडा परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर सुनीता सिंह, एएनएम पूनम सिंह तथा पत्रकार यशपाल जाट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिवर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भूखन सिंह, राकेश केवट, गुरुशरण केवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खांडा के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp