Recent Posts

July 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने विंध्य प्राइड टाउनशिप में आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं का किया व्यावहारिक अध्ययन

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डिप्लोमा एवं बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए निर्माणाधीन विंध्य प्राइड टाउनशिप का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय टाउनशिप की योजना, निर्माण तकनीकों, परियोजना प्रबंधन तथा आधारभूत संरचना विकास की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भवन निर्माण की विभिन्न अवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए संरचनात्मक निर्माण, सड़क नेटवर्क, स्थल विन्यास, आवासीय भूखंड विकास, विला निर्माण, जल निकासी प्रणाली, भूमिगत उपयोगिता सेवाओं की योजना, हरित क्षेत्र विकास तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों का गहन अध्ययन किया। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण, सतत विकास, कार्यस्थल सुरक्षा मानकों तथा बड़े आवासीय परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


परियोजना अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को टाउनशिप की अवधारणा एवं निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि परियोजना में प्रीमियम आवासीय प्लॉट, आधुनिक विला, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, व्यायामशाला, जॉगिंग एवं साइकिल ट्रैक, बच्चों के खेल क्षेत्र, आकर्षक उद्यान, बैंक्वेट सुविधा, भूमिगत उपयोगिता सेवाएं तथा अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है। विद्यार्थियों ने साइट इंजीनियरों के साथ निर्माण सामग्री, गुणवत्ता आश्वासन, परियोजना प्रबंधन तथा कार्य निष्पादन से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों पर संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
औद्योगिक भ्रमण विभागाध्यक्ष डॉ. प्रलव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंजी. विशुतोष बाजपेयी, इंजी. सतीश कुमार तिवारी, इंजी. श्रद्धा पांडेय तथा इंजी. गरिमा पांडेय भी उपस्थित रहे। संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परियोजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे उनमें तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक समझ और समस्या समाधान की क्षमता का विकास होता है।
विद्यार्थियों ने भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आधुनिक निर्माण तकनीकों, टाउनशिप नियोजन तथा व्यावसायिक निर्माण प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर मिला।
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जी. के. प्रधान ने शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन पर सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp