विश्व न्याय दिवस पर एकेएस विश्वविद्यालय में न्यायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
1 min read
सतना। विश्व न्याय दिवस के अवसर पर एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के विधि संकाय द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन मूट कोर्ट में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में न्याय, विधि के शासन तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छतरपुर के विशेष न्यायाधीश श्री आशीष श्रीवास्तव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, निष्पक्षता और मानवाधिकारों की रक्षा का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून की गहन समझ विकसित कर समाज में न्याय की स्थापना हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन जी ने की। उन्होंने कहा कि विश्व न्याय दिवस हमें न्याय, नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। वहीं विधि संकाय के डीन डॉ. सुधीर जैन ने विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट विधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. विधि संभरकर ने किया। अंत में डॉ. उदयभान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. ऊषा द्विवेदी, विधि संकाय एवं कला विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में विधि एवं कला संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने न्याय, कानून एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विश्व न्याय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी साबित हुआ तथा न्याय के प्रति जागरूक समाज के निर्माण का संदेश देने में सफल रहा।
Subscribe to my channel