October 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डीएलएसए सचिव ने किया जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर एवं वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण; जेलर को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read
Spread the love

डीग, 17 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव श्री राम किशन शर्मा द्वारा शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ सखी वन स्टॉप सेंटर एवं वृद्धाश्रम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल चीफ विनोद कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ श्री राजेंद्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक श्री अमरजीत सिंह एवं श्री रोहन फौजदार भी उपस्थित रहे।कारागार निरीक्षण के दौरान सचिव श्री शर्मा ने बैरकों, भोजनालय व चिकित्सा कक्ष की व्यवस्थाओं को परखा तथा बंदियों से रूबरू होकर उनकी विधिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी अथवा अन्य कारणों से कोई भी बंदी विधिक पैरवी से वंचित न रहे, इसके लिए प्राधिकरण द्वारा पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने जिला कारागार के जेलर को बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मानवाधिकारों की रक्षा, स्वच्छता एवं पौष्टिक भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़िता महिलाओं को दी जाने वाली विधिक, चिकित्सीय व आश्रय सहायता का रिकॉर्ड देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का हाल-चाल जाना और प्रबंधन को बुजुर्गों के सम्मान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल की पुख्ता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp