October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती: 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया!

1 min read
Spread the love

*जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2026।* एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र *पामगढ़-01 (वार्ड क्रमांक 05, गोकुल नगर)* में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी *29 अक्टूबर 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक* वेबसाइट *https://aww.e-bharti.in* पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन अपलोड नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अभ्यर्थी समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।

आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आयु सीमा एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ के सूचना पटल, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पामगढ़ तथा संबंधित वार्ड के सूचना पटल से भी प्राप्त की जा सकती है।

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp