उचेहरा के बाबूपुर में बाँस विवाद पर खूनी संघर्ष:एक ही परिवार के दो गुटों में चले लाठी-डंडे;70 वर्षीय बुजुर्ग महिला,बहुओं और नाती को बेरहमी से पीटा
1 min read


उचेहरा/सतना | 13 जून 2026
सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबूपुर में शनिवार शाम को हुआ बाँस का मामूली विवाद अब एक बेहद खौफनाक मोड़ ले चुका है। पुश्तैनी अहाते (कोलिया) से बाँस काटने का विरोध करने पर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में शराब के नशे में हमला करने, घर पर पथराव करने और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद के कपड़े फाड़कर ‘उलट केस’ (फर्जी काउंटर केस) फंसाने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उचेहरा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ नई न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
मुख्य बिंदु
हमला और पथराव:लोहारौरा निवासी महेश विश्वकर्मा ने बाबूपुर आकर शराब के नशे में बड़ी बहू सुधा विश्वकर्मा पर दात से काटा और लात मारी। वहीं आरोपी रणधीर की बड़ी बेटी प्रीति विश्वकर्मा ने घर की लकड़ी वाली खिड़की तोड़ दिए और बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला किया और जान से मरने की धमकी दिया ।
खुद कपड़े फाड़कर’उलट केस’की साजिश:खुद को बचाने और पीड़ित परिवार को फंसाने के लिए आरोपी रणधीर की छोटी बेटी अंजली विश्वकर्मा ने अपने ही कपड़े फाड़ लिए और डंडा लेकर अर्चना विश्वकर्मा व उनके परिवार पर झूठा केस दर्ज कराने की नीयत से झपट पड़ी।
बाँस मांगने पर भड़का था रणधीर :फरियादिया शकुंतला विश्वकर्मा द्वारा अपनी कोलिया का बाँस वापस मांगने पर रणधीर,मनीष,फूलकुमारी और रोशनी विश्वकर्मा ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया था।
साजिश और खौफनाक हमले की पूरी स्टोरी
यह पूरी घटना शनिवार (13 जून) शाम लगभग 04:00 बजे ग्राम बाबूपुर की है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला विश्वकर्मा (पति स्व. बल्लभ विश्वकर्मा) ने अपनी दो बहुओं और नाती के साथ उचेहरा थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। शकुंतला ने बताया कि उनकी कोलिया से रणधीर विश्वकर्मा ने बाँस काट लिया था, जिसे वापस मांगने पर रणधीर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया।
इसके बाद रणधीर के समर्थन में मनीष विश्वकर्मा (हाथ में लाठी लिए), फूलकुमारी और रोशनी विश्वकर्मा भी डंडे और पत्थर लेकर टूट पड़े। बीच-बचाव करने आए नाती अंकित विश्वकर्मा और बड़ी बहू सुधा विश्वकर्मा और छोटी बहु अर्चना विश्वकर्मा के सिर पर लाठी मार दी गई जिससे वह लहूलुहान हो गया और आरोपी मनीष विश्वकर्मा फरार हो गया
लोहारौरा के महेश विश्वकर्मा ने बाबूपुर आकर शराब के नशे और बेटियों ने किया पथराव
इसी लड़ाई के बीच लोहारौरा का रहने वाला महेश विश्वकर्मा भी बाबूपुर पहुंच गया। महेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और उसने सरेआम हाथ में काटा लहराते हुए बड़ी बहू सुधा विश्वकर्मा पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से लात मारी। वहीं दूसरी ओर, आरोपी रणधीर की बड़ी बेटी प्रीति विश्वकर्मा ने हाथ में डंडा और पत्थर लेकर पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया। प्रीति ने घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और बुजुर्ग शकुंतला विश्वकर्मा के ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
बचने के लिए अंजली ने चली ‘फर्जी केस’ की चाल
जब पीड़ित परिवार ने शोर मचाया (हल्ला-गुहार की) और पड़ोसी सियाशरण व कल्लू विश्वकर्मा बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी पक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए एक घिनौनी साजिश रची। आरोपी रणधीर की छोटी लड़की अंजली विश्वकर्मा ने खुद के कपड़े फाड़ लिए और अर्चना विश्वकर्मा व उनके घरवालों को फंसाने (उलट केस करने) के उद्देश्य से डंडा लेकर मारने दौड़ी, ताकि मामले को छेड़खानी या आपसी मारपीट का दूसरा रूप देकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। जाते-जाते आरोपी पक्ष पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गया।
उचेहरा पुलिस की कार्रवाई:घायलों का मुलाहजा,कड़ाई से जांच शुरू
बुजुर्ग महिला और लहूलुहान परिवार को देखकर उचेहरा थाने के कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संतोष तिवारी ने तत्काल घायलों का मेडिकल (मुलाहजा) कराया। पीड़ित परिवार की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0260/2026 दर्ज कर लिया है।



Subscribe to my channel