ए.के.एस. के कंप्युटर विभाग में “साइबर सुरक्षा” पर सेमिनार
1 min read
ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 27 अप्रैल 2026 को विवेकानंद हॉल में “साइबर सुरक्षा: डिजिटल युग में सुरक्षित रहना” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री सिद्धार्थ कपूर उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर खतरों, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल सावधानियों पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की। उनके व्याख्यान ने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो-चांसलर इंजीनियरिंग श्री अनंत कुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डीन कंप्यूटर साइंस डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस डॉ. प्रमोद सिंह तथा विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग डॉ. चंद्रशेखर गौतम भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक एवं मंच संचालक श्री विनय कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सेमीनार में डिप्लोमा, BTech bca और mca स्टूडेंट्स की सहभागिता रही। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. चंद्रशेखर गौतम द्वारा औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन (वोट ऑफ थैंक्स) प्रस्तुत किया गया।
Subscribe to my channel