Recent Posts

April 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक,  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ,  सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर  समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के दिए निर्देश

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 29 अप्रैल 2026।


जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है।


बैठक में कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं स्वच्छ भारत मिशन, बिहान लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी नरेगा की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों खाद-बीज की समस्या न हो यह सुनिश्चित करे। उन्होंने किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए।


कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें जनगणना 2027, ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp