Recent Posts

April 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर ने ली सुशासन तिहार 2026 व जनगणना 2027 के संबंध में प्रेस वार्ता,  पहली बार पूर्ण डिजिटल जनगणना, डेटा भी पूरी तरह सुरक्षित: कलेक्टर  प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी,  सुशासन तिहर 2026 के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 29 अप्रैल 2026।

जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2026 व जनगणना 2027 के संबंध में प्रेसवार्ता लेकर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा अभियान के दौरान मान. मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक, साथ ही मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में शामिल होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।


कलेक्टर ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों का गणना किया जाएगा। जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वगणना एवं 1 मई से 30 मई 2026 तक डिजिटल रूप से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के माध्यम से मकान का विवरण दर्ज कर मकान सूचीकरण किया जाएगा। मकान सूचीकरण की के दौरान जब प्रगणक आएंगे, तब उन्हें यह स्वगणना आईडी दिखाकर सत्यापित कराया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि यह पहला अवसर है जब देश में डिजिटल जनगणना की जा रही है. जिसमें लोगों को भी सहभागी बनाया गया है। किसी भी सरकारी स्कीम के पात्रता इस जनगणना पर आधारित नहीं है। यह डाटा पूरी तरह से एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होगा और पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा। इस अवसर संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जरीफ खान सहित मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp