September 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पत्थलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 स्थायी वारंट तामील, लंबे समय से फरार 06 वारंटी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार की टीम ने लगातार पतासाजी कर की कार्रवाई, एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में चला अभियान

पत्थलगांव। न्यायालय से जारी स्थायी एवं लंबित वारंटों की तामिली को लेकर जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पत्थलगांव पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। 23 सितंबर 2026 से अब तक पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कुल 08 स्थायी वारंटों की तामिली की गई है। इनमें लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव जितेंद्र ताम्रकार की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले वारंटियों की जानकारी जुटाकर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की और एक-एक कर वारंटों की तामिली की।

वहीं पूरी कार्रवाई एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप थाना स्तर पर वारंटियों की जानकारी जुटाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए।

एक वारंटी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में वारंट

अभियान के दौरान एक ऐसे वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध दो अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में स्थायी वारंट लंबित थे। दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एक स्थायी वारंटी की हो चुकी थी मृत्यु

पुलिस की पतासाजी के दौरान एक अन्य स्थायी वारंटी के संबंध में जानकारी मिली कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पर विशेष जोर

जशपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में लंबे समय से लंबित स्थायी एवं अन्य गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 सितंबर से अब तक जिले में कुल 13 स्थायी वारंटों की तामिली की जा चुकी है।

पत्थलगांव के अलावा चौकी कोतबा पुलिस द्वारा भी 02 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इससे पहले थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और थाना फरसाबहार पुलिस द्वारा भी स्थायी वारंटों की तामिली की जा चुकी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार जारी रहेगा अभियान

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।

पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाते हुए लगातार पतासाजी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली में तेजी आई है।

जशपुर पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp