Recent Posts

September 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिले में 2 लाख 69 हजार  राशन कार्डधारी हितग्राहियों को,501 उचित मूल्य दुकान में ई पोस मशीन के माध्यम से मिल रहा राशन,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 26 सितम्बर 2026/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
वर्तमान में जिले में ई पोस के माध्यम खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।


501 उचित मूल्य दुकानें संचालित है
सभी को आधार युक्त राशन सामग्री वितरण किया जाता है।
आधार कार्ड में राशनकार्ड के मुखिया या सदस्य जिनका आधार  राशनकार्ड से लिंक है।


खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर जिले में कुल बीपीएल हितग्राही 2 लाख 52 हजार 419  हितग्राही, एपीएल के 16601 हितग्राही कुल राशनकार्ड हितग्राही 2 लाख 69 हजार 20 हितग्राही शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड हितग्राहियों को कार्ड की श्रेणी के अनुसार प्रतिमाह 10 किलोग्राम से लेकर 35 किलोग्राम चावल मिलता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp