September 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गरबा कलाकारों का भव्य सम्मान, दुर्गा पूजा समिति ने बढ़ाया उत्साह !

1 min read
Spread the love


आशीष विश्वास की अगुवाई में हुआ गरिमामयी समारोह, आगामी उत्सव की तैयारियों को भी मिली गति


धरमजयगढ़ – स्थानीय दशहरा मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा सोमवार, 28 सितंबर को समिति कार्यालय में गरबा एवं डांडिया कलाकारों के सम्मान में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025 के भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव में शानदार प्रस्तुति देने वाली मुख्य कोरियोग्राफर श्रीमती नेहा कोमल सहित उनकी पूरी टीम का प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया गया।


श्यामल पुरकायस्थ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में नेहा कोमल एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत डांडिया कार्यक्रम ने नगरवासियों का खूब मनोरंजन किया था और आयोजन को विशेष पहचान दिलाई थी। कार्यक्रम की सफलता के बावजूद व्यस्तता के कारण उस समय कलाकारों का औपचारिक सम्मान नहीं हो सका था। समिति ने इस लंबित सम्मान को पूरा करते हुए कलाकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने उत्सव की गरिमा बढ़ाने के साथ ही नगरवासियों के बीच उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया था।
समारोह में श्री एस. बी. डे, श्री श्याम पटेल, श्री दीपक देवांगन, श्री विष्णु चरण सारथी, श्री हुरदानंद यादव, श्री राजा सिंह तथा श्री गगनदीप सिंह कोमल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के बाद समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। आशीष विश्वास की अगुवाई में समिति द्वारा आगामी आयोजन को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सहयोग राशि संग्रहण अभियान को गति दी गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों में नगरवासियों एवं सहयोगकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
समारोह के माध्यम से समिति ने कलाकारों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर सामूहिक उत्साह और सक्रियता का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp