Recent Posts

November 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रबी फसल के लिए 5 जनवरी से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, 20 अप्रैल तक जारी रहेगी सिंचाई!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले में रबी फसलों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रबी सीजन के लिए 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक हसदेव दायीं तट एवं बायीं तट नहर प्रणाली के माध्यम से किसानों की मांग के अनुरूप जल प्रदाय किया जाएगा।


बैठक में बताया गया कि बांध में वर्तमान में लगभग 78 प्रतिशत जलभराव उपलब्ध है। इसी जल उपलब्धता और नहरों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संबंधित अभियंताओं को नहरों एवं अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।


कलेक्टर श्री महोबे ने कृषि विभाग, सहकारी बैंक, मार्कफेड एवं बीज निगम के अधिकारियों को रबी सीजन के लिए खाद, बीज और कीटनाशकों की आवश्यकता का तत्काल आकलन कर पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि आदानों की उपलब्धता समय पर होनी चाहिए, ताकि खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न आए।


इसके साथ ही कलेक्टर ने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि बांध में उपलब्ध जल और नहरों की वास्तविक स्थिति के आधार पर किसानों के साथ संयुक्त चर्चा कर रबी सिंचित क्षेत्र का निर्धारण किया जाए, जिससे उपलब्ध पानी का बेहतर उपयोग हो सके।


बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक श्री केशव चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया सहित जनप्रतिनिधि, कृषकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अब किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहरों से पानी मिलेगा। खाद, बीज और कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों से किसानों को आगामी खेती के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp