ए.के.एस. विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव: छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने का अवसर“कैंपस को उद्योग से जोड़ना ही छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाता है” — अनंत कुमार सोनीसतना।
ए.के.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस ड्राइव के तहत चेटू कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सॉफ्टवेयर डेवलपर पद हेतु भर्ती प्रक्रिया संचालित की। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल नोएडा निर्धारित किया गया है।कैंपस ड्राइव में एआई एवं डेटा साइंस तथा सीएसई के विद्यार्थियों—प्रशांत तिवारी, अमन जायसवाल, उत्कर्ष द्विवेदी, कृष्णकांत तिवारी, साहिल विश्वकर्मा, मवीश अहमद एवं नितेश सिंह सहित अन्य छात्रों ने सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रो-चांसलर (इंजीनियरिंग) अनंत कुमार सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को उद्योग से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को भी सुदृढ़ करते हैं।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम, मनोज सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।