ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना की छात्राएं अनुपमा पटनहा, दिव्या तिवारी एवं सुदीक्षा सिंह बघेल ने राष्ट्रीय महिला संसद में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना की तीन सदस्यीय छात्राओं की टीम ने एआईयू चौथी राष्ट्रीय महिला संसद 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह आयोजन 3 से 5 अप्रैल 2026 तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, हरियाणा में आयोजित हुआ।

विश्वविद्यालय की ओर से अनुपमा पटनहा, दिव्या तिवारी एवं सुदीक्षा सिंह बघेल ने टीम का सफल नेतृत्व किया। छात्राओं ने वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में महिलाओं की भूमिका पर आधारित विषय पर विभिन्न विधेयकों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। अपने सशक्त व्याख्यान एवं तार्किक तर्क-वितर्क के माध्यम से टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं के सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व टीम मैनेजर श्रीमती सुरभि सिंह ने किया। टीम को विश्वविद्यालय के लिटरेरी क्लब के कोऑर्डिनेटर श्री अमरप्रीत सलूजा, डॉ. शुभा मिश्रा एवं श्री आशुतोष सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रो चान्सलर श्री अनंत कुमार सोनी, कुलगुरु प्रोफेसर बी.ए. चोपाड़े एवं विभागाध्यक्षों ने सर्वप्रथम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण),प्रो. आर.एस.त्रिपाठी (प्रो-वीसी,डॉ. दीपक मिश्रा (सहायक निदेशक, सांस्कृतिक निदेशालय), श्री बालकृष्ण मिश्रा (कोऑर्डिनेटर, कल्चरल डायरेक्टरेट), श्री सूर्यनाथ सिंह गहरवार, श्री बृजेंद्र कुमार सोनी (डायरेक्टर जनरल एडमिनिस्ट्रेशन), श्री सोनू कुमार सोनी (डायरेक्टर आईटी एडमिनिस्ट्रेशन), अन्य अधिकारियों ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to my channel