November 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

₹2 लाख कीमत के गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने 4.258 किलो गांजा किया जब्त!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना मुलमुला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान थाना मुलमुला प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की तस्करी एवं बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. गणेश अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी बोरसी, थाना मुलमुला।
  2. रामसागर कौशिक (53 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।
  3. एस. कुमार दिवाकर (32 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.258 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रितेष परमार, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, अनिल अजगल्ले तथा आरक्षक मनोज रत्नेश, राजेश कश्यप, सनोहर जगत एवं मणीशंकर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp