April 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 25 अप्रैल 2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़।   माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष श्री जयदीप गर्ग जी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को राजस्व विभाग पामगढ़ के मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शीलू केसरी जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस मनाने का उद्देश्य, वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण बातें तथा निःशुल्क कानूनी सहायता, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), आबकारी अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, घरेलू हिंसा से बचाव, गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार, महिलाओं के अधिकार और आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


मंच संचालन करते हुए पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने सखी वन स्टॉप सेंटर, परिवार परामर्श केंद्र और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर राधाकांत केसरी जी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से चिंताराम बंजारे जी, पीएलवी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के साथ-साथ कानूनी जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp