आदेश की अनदेखी ? आदेश के बावजूद नहीं सौंप रहे प्रभार ?
1 min read
धरमजयगढ़ – जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद भी धरमजयगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जवगा में प्रशासनिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत पुटुकछार के सचिव बलराम राठिया को जवगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, लेकिन अब तक उन्हें विधिवत कार्यभार नहीं दिया गया है।19 मार्च 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि संबंधित सचिवों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके बावजूद जवगा में पूर्व पदस्थ सचिव द्वारा प्रभार नहीं सौंपे जाने की बात सामने आ रही है।स्थानीय स्तर पर यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभार लंबित रहने से पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के संचालन में बाधा आ रही है।अब सवाल उठता है कि स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रभार सौंपने में देरी क्यों हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कदम उठाएंगे !
Subscribe to my channel