April 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के माइनिंग इंजीनियरिंग के 12 छात्रों की गेट परीक्षा में शानदार सफलता।से

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2023 बैच के छात्र सौरभ बनर्जी ने अखिल भारतीय रैंक 47 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं वर्ष 2024 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों में अभिषेक कुमार (198वीं) और मनोज कुमार एस (573वीं) रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों में बी.टेक छठे सेमेस्टर के आयुष सिंह (1321वीं) और अमन सिंह (1165वीं) तथा आठवें सेमेस्टर के अनुभव कुमार (64वीं), प्रिंस कुमार (228वीं) और अनीश कुमार मंडल (412वीं), आदित्य आग्ने, 2156 रैंक, शुभम सिंह 537 रैंक, रोहित कुमार मंडल 64 रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।


इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर इंजी.अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो.बी.ए.चोपड़े, इंजीनियरिंग डीन डॉ.जी.के. प्रधान, प्रो.अनिल कुमार मित्तल प्रो.राम, विभागअध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा प्रोफेसर एस. दास गुप्ता डॉ. संदीप प्रसाद,डॉ. पी.सी. तिवारी प्रो.पी.के. पालीत, पी.एस. तिवारी और सभी फैकल्टी मेंबर्स ने सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि गेट में प्राप्त यह सफलता विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में परास्नातक अभियंत्रण (एम.टेक) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर प्रदान करेगी, साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उज्ज्वल करियर के मार्ग भी प्रशस्त करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र भविष्य में HB खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, उच्च सुरक्षा मानकों और संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देते हुए देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp